J.K.Trust Gram Vikas Yojana Contact Us Home Home Contact Us English Website


हमारी परियोजनाएं
History प प्र सु यो विकास योजना का क्रियान्वयन
  छत्तीसगढ़
  मध्य प्रदेश
  आंध्र प्रदेश
  उत्तराखंड
  बिहार
  गुजरात
  राजस्थान
History म प्र ग्रा जी प अंतराष्ट्रीय विकास विभाग द्वारा वित्त पोषित
History
 

छ ग जि ग घ प को विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषण


छत्तीसगढ़, जिला गरीबी घटाओं परियोजना (छ ग जि ग घ प)

१. परियोजना की अवधारणा :

विश्व बैंक से वित्तपोषित 'नवा अंजोर' (छत्तीसगढ़ जिला गरीबी घटाओं परियोजना) को छत्तीसगढ़ सरकार की बृहत गरीबी उन्मूलन के पहल के रुप में कार्यान्वित किया जा रहा है । छ ग जि ग घ प को छत्तीसगढ़ के १६ जिलों के ४० ब्लॉकों की २००० ग्राम पंचायतों में कार्यान्वित किया जा रहा है । यह परियोजना गरीबों, आदिवासियों और समाज के निर्बल तबके के सम हित समूह को लक्ष्य में रखते हुए काम करने में विश्वास रखती है ।

2. परियोजना का उद्देश्य :

परियोजना का प्रमुख उद्देश्य समाज के सबसे गरीब वर्ग (खासतौर पर अनु. जाति, अनु. जनजाति और महिलाओं) को सहारा देना, उनकी आधारशिला को मजबूत व सुरक्षित बनाना, आय के अवसरों का विकास एवं जीवन स्तर को बेहतर बनाना है ।

परियोजना का कार्यान्वयन निम्न उददेश्यों के मद्दे नजर किया जा रहा है :

  • गरीब ग्रामीणों हेतु संसाधन व आय अर्जित करने के अवसर पैदा करना ।
  • आर्थिक रुप से निर्बल लोगों के सकिय समूहों को सशक्त बनाना एवं
  • पंचायती राज की संस्थाओं खासतौर पर ग्राम्य पंचायतों को विभिन्न सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से कार्यान्वत करने के प्रति जवाबदेह बनाने में मदद करना है ।

3. छ ग जि ग घ प में जे. के. ट्रस्ट ग्राम विकास योजना की भूमिका :

जे.के.ट्रस्ट ग्राम विकास योजना का एक परियोजना सरलीकरण दल धमतरी जिले के कुरुद विकासखण्ड के ४२ ग्राम पंचायतों में परियोजना का निम्न उद्देश्यों हेतु संचालन कर रहा है ।

  • समाज के निर्बल वर्ग को सम हित समूहों के रुप में गठन   करना ।
  • समहित समूहों को उनके द्वारा चयनित गतिविधी के प्रस्ताव के निरुपण में मदद देना |
  • उप परियोजनाएं तैयार करना व समहित समूहों को न्यूनीकरण युक्तियों को अपनाने में मदद देना |
  • समहित समूहों को बैंकों, सरकारी कार्यालयों, बाजार व मण्डी आदि से सम्पर्क स्थापित करने में सहायता करना |
  • परियोजना संचालन, परियोजना प्रबंधन तथा खाता-बही के संबंध में समहित समूहों को प्रशिक्षण देना |
  • उप परियोजनाओं का नियंत्रण व दस्तावेजीकरण |

४) मार्च २००९ तक प्रगति विवरण

अ)        कुल ४२९ समहित समूहों का गठन किया गया है जिनमें से ४२३ समूह स्‍वीकृत है। ४२३ समूहों में से ४१ सूमहों का संचालन महिलाओं द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
समहित समूहों द्वारा निम्‍नानुसार कार्य प्रारम्‍भ किया गया है -

क्र

गतिविधि

संख्‍या 

दुग्‍ध उत्‍पादन (डेयरी)    

१००

राज मिस्‍त्री कार्य           

५१

ध्‍वनि विस्‍तार एवं किराया भण्‍डार

३९

मछली पालन    

२९

बढईगिरी

३३

सिंचाई (ट़यूबवेल)          

२६

अन्‍य    

१४५

 

कुल     

४२३

कुल लाभांवित परिवार – २३५६
ब)        अधोसंरचना कार्य


कार्य का नाम

ग्राम पंचायत

संख्‍या

भैतिक रूप से पूर्ण

सिमेंट कांक्रीट सडक   

४२

५२

५२

दुकान

ग्राम पंचायत भवन

 

Back to top
 Home Contact Us