J.K.Trust Gram Vikas Yojana Contact Us Home Home Contact Us English Website
 




एफ ए क्यू

1) जे.के.ट.ग्रा.वि.यो. क्या है ?

जे.के.ट्रस्ट ग्राम विकास योजना, जे.के.ट्रस्ट की ग्रामीण विकास योजना है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को ध्यान में रखते हुए स्थापित की गयी है । जे.के.ट्रस्ट सरकारी संस्थाओं के साथ सामंजस्य स्थापित कर जमीनी स्तर पर विभिन्न विकास कार्यकमों को कार्यान्वित करती है ।

2) पशु नस्ल सुधार योजना क्या है ?

पशु नस्ल सुधार योजना का तात्पर्य स्थानीय देशी अवर्णित गायों / भैंसोंमें कृत्रिम गर्भाधान के द्वारा उन्नत / संकरित वत्स उत्पन्न कर क्षेत्रों में वर्णित नस्ल के पशु तैयार करना है, ताकि दुधारु एवं कृषि योग्य पशु गरिब किसानों को प्राप्त हो सके।

3) एकीकृत पशुधन विकास केंद्र क्या है ?

एकीकृत पशुधन विकास केंद्र एक अभिनव अवधारणा है, िजसके तहत कृत्रिम गर्भाधान संबंधी सुविधाएं और अन्य पशु-चिकित्सकीय सेवाएं जैसे बधियाकरण, कृमिनाश, टीकाकरण तथा पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच जैसी सुविधायें किसान को उसके घर पर प्रदान की जाती है । एकीकृत पशुधन विकास केंद्र अपने समीपस्थ के ८-१० गांवों को सुविधायें प्रदान करता है ।

4) "गोपाल" कौन है ?

"गोपाल" स्थानीय युवा (स्त्री/पुरुष) है, जो एकीकृत पशुधन विकास केंद्र में योजना परिचालक के रुप में काम करता है । ऐसे युवक / युवती को एकीकृत पशुधन विकास केंद्र में विभिन्न सेवाएँ प्रदान करने हेतु जे.के.ट.ग्रा.वि.यो. द्वारा व्यापक प्रशिक्षण दिया जाता है और वे संगठन के कुशल पशुचिकित्सकों की देख-रेख में काम करते हैं ।

5) गाय-भैंसों के संदर्भ में कृत्रिम गर्भाधान क्या है ?

गाय-भैसों को कृत्रिम तरीके से गाभिन कराने की प्रकिया जिसमें वीर्य को कृत्रिम साधन के सहायता से मादा के बच्चा दानी में स्थापित किया जाता है, जिसे कृत्रिम गर्भाधान कहते हैं ।

Back to top
 Home Contact Us