J.K.Trust Gram Vikas Yojana Contact Us Home Home Contact Us English Website


ज्ञान केंद्र
History पारिभाषिक शब्दावली
History विशेषज्ञ से पूछें
History क्या आपको पता था?

विशेषज्ञ से पूछें

  • प्रश्न:

    मेरी गाय में गर्मी का पहला लक्षण दिखने पर गर्भाधान के लिये सर्वोत्तम समय कब होगा?

  • विशेषज्ञ की राय:

    सर्वोत्तम परिणाम हेतु उपयोगी है कि पूर्वाहन अपराहन के नियम का पालन करें । अगर जानवर में गर्मी के लक्षण सुबह (पूर्वाहन) दिखायी दें तो उसका गर्भादान उसी दिन शाम (अपराहन) को कराना चाहिये । जबकि ऐसे लक्षण शाम (अपराहन) को दिखने पर उसका गर्भाधान अगली सुबह कराना चाहिये।

  • प्रश्न :

    अधिक दूध उत्पादन हेतु मुझे अपनी गाय से भविष्य में किस नस्ल के बच्चे प्राप्त करना ठीक होगा?

  • विशेषज्ञ की राय:

    अगर आप संकर नस्ल तैयार करना चाहते हैं तो जर्सी और होल्सटीन फ्रेशिएन जैसी विदेशी नस्लें उपलब्ध हैं । संकर नस्ल में विदेशी नस्ल के रक्त-स्तर को ५०% तक बनाये रखा जा सकता है। देशी दुधारु नस्लों  जैसे साहीवाल, गीर, और थारपारकर से भी उन्नत नस्ल तैयार करके दूध उत्पादन की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है । 

सवालों के जवाब हेतु padmamullick@jktrust.org पर सम्पर्क करें ।
Back to top
 Home Contact Us